बॉबी क्रिस्टिना के पूर्व प्रेमी निक गॉर्डन गिरफ्तार

लॉस एंजेलिस, 12 मार्च (आईएएनएस)। दिवंगत गायिका बॉबी क्रिस्टिना ब्राउन के पूर्व प्रेमी निक गॉर्डन शनिवार को फ्लोरिडा में घरेलू हिंसा और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार हुए।

वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ ने इस खबर की पुष्टि की है कि 29 वर्षीय गॉर्डन एक साल के भीतर दूसरी बार घरेलू हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं।

सेमीनोल काउंटी शेरिफ कार्यालय की वेबसाइट के मुताबिक, गोर्डन को मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के अनुसार, गॉर्डन 500 डॉलर के बॉन्ड पर रिहा हुए और उन्हें छह अप्रैल को अदालत में पेश होने के लिए कहा गया है।

‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ द्वारा प्राप्त किए गए दस्तावेजों के मुताबिक, रिपोर्ट में बताया गया है कि गॉर्डन ने आरोप लगाया कि उनकी प्रेमिका ने उन पर बोतल फेंकी और कमीज भी फाड़ दी, जिसके बाद उन्होंने अपनी प्रेमिका को घर से चले जाने के लिए कहा लेकिन वह नहीं गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, गॉर्डन का कहना है कि उनकी प्रेमिका ने उन पर हमला किया और वह ‘पागल’ हैं।

लेकिन गॉर्डन की प्रेमिका का कहना है कि उन्होंने गॉर्डन को बार से पिक किया, जिसके बाद गॉर्डन ने उनके चेहरे पर कई बार हमला किया। गॉर्डन की प्रेमिका ने आरोप लगाया है कि गॉर्डन ने उनके बाल पकड़े और कहा कि वह उसे कार के नीचे कुचल देगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493