आस्ट्रेलिया : संसद में साथी पुरुष को प्रपोज करने वाले सांसद ने रचाई शादी

केनबरा, 12 मार्च (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई सांसद ने संसद में अपने पुरूष साथी को शादी के लिए प्रपोज करने के तीन महीने बाद उससे विवाह कर लिया है।

संसद में समलैंगिक विवाह को कानूनी रूप से वैध करन पर हुई चर्चा के दौरान सांसद ने वहां मौजूद अपने साथी को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था।

बीबीसी के मुताबिक, सांसद टिम विल्सन और रेयान बोल्गर ने रविवार को शादी की।

आस्ट्रेलिया के सांसदों ने दिसंबर में समलैंगिक कानून को वैध करने के मसौदे के पक्ष में मतदान किया था।

इस महीने की शुरुआत में विल्सन संसद में शादी के लिए प्रपोज करने वाले पहले सांसद बन गए थे।

विल्सन और बोल्गर ने मेलबर्न के रॉयल बोटैनिक गार्डन में शादी की। यह जोड़ा पिछले 10 वर्षो से एक साथ था।

विल्सन ने दिसंबर में संसद में समलैंगिक विवाह पर अपना पक्ष रखा था और इस दौरान दर्शकदीर्घा में बैठे अपने साथी के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493