सिडनी में शुरू हुआ ओला का सफर

बेंगलुरू, 12 मार्च (आईएएनएस)। पर्थ में एक महीने पहले अपने अंतर्राष्ट्रीय संचालन की शुरुआत करने के बाद भारतीय ऑनलाइन कैब समूह ओला ने सोमवार को स्थानीय चालक-भागीदारों के साथ सिडनी में अपनी सेवाएं शुरू की।

शहर में राइडशेयरिंग मंच मुहैया कराने वाली कंपनी ने एक बयान में कहा, “मुफ्त सवारी के शुरुआती ऑफर के साथ सिडनी के लोग इस नई सेवा का अनुभव ले सकते हैं। ग्राहक ओला ऐप डाउनलोड कर सकते हैं और ओला खाते के लिए रजिस्टर कर राइड बुक कर सकते हैं।”

कंपनी ने 30 जनवरी को अपने अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी से टक्कर लेने के लिए अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उतरने का फैसला किया था जिसकी शुरुआत ऑस्ट्रेलिया से करने की घोषणा की गई थी। कंपनी ने दो सप्ताह पहले सिडनी मेलबर्न और पर्थ में निजी वाहनों और चालकों को भर्ती करना भी शुरू कर दिया था।

सिडनी और मेलबर्न देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर हैं।

ओला ने पर्थ में 14 फरवरी को अपनी सेवाएं शुरू की थी, जिसमें लोगों को दो मुफ्त राइड की पेशकश की गई थी। कंपनी ने स्थानीय साझेदारों के साथ अपनी सेवा की शुरुआत की थी।

कंपनी ने बयान में कहा, “ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च होने के बाद, इस सर्विस के लिए पर्थ और सिडनी में 7,000 से अधिक चालकों ने पंजीकरण कराया है।”

कंपनी कुछ वक्त बाद मेलबर्न में अपने संचालन की शुरुआत करने वाली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493