सोलेर ने जीता पेरिस-नीस रोड साइकलिंग का खिताब

मेड्रिड, 12 मार्च (आईएएनएस)। स्पेन के साइकिल चालक मार्क सोलेर ने पेरिस-नीस रोड साइकलिंग का खिताब जीत लिया है जबकि उनके हमवतन डेविड दे ला क्रूज ने अंतिम और आठवां दौर अपने नाम किया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, क्रूज ने 100 किलो मीटर की अंतिम दौर में दो घंटे, 53 मिनट और छह सेकेंड का समय निकाला।

ओवरऑल चैंपियन सोलेर अंतिम दिन तीसरे स्थान पर रहे लेकिन उन्होंने 30 घंटे, 22 मिनट और 41 सेकेंड का कुल समय निकालते हुए खिताब अपने नाम किया।

अंत में ब्रिटेन के सिमोन येट्स दूसरे पायदान पर रहे। वह सोलेर से चार सेकेंड पीछे रहे।

स्पेन के गोर्का इजागिरे तीसरे पायदान पर कब्जा किया। वह सिमोन से 14 सेकेंड पीछे रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493