चोट के कारण दो सप्ताह के लिए बाहर हुए अगुएरो

लंदन, 12 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर सिटी के स्ट्राइकर सर्जियो अगुएरो घुटने की चोट के कारण दो सप्ताह तक मैदान से बाहर रहेंगे।

समाचार एजेंसी एफे ने अगुएरो के ट्विटर पोस्ट के हवाले से बताया, “कल प्रशिक्षण सत्र के दौरान मुझे बाएं घुटने में तकलीफ हुई। क्लब के चिकित्सकों ने मुझसे कहा कि मैं करीब दो सप्ताह के बाद टीम से दोबारा जुड़ पाउंगा। अब चोट को पूरी तरह से ठीक करने का समय है।”

इस चोट के कारण अगुएरो इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में सोमवार को स्टोक के खिलाफ होने वाले मैच मे ंनहीं खेल पाएंगे। हालांकि, वह इटली और स्पेन के खिलाफ दास्ताना मैच में खेल पाएंगे।

अगुएरो अबु धाबी में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भी हिस्सा ले सकते हैं।

टीम के मुख्य कोच पेप गार्डियोला ने क्लब की वेबसाइट पर कहा, “खिलाड़ी के पास आराम करने और आगे के चुनौतियों के लिए तैयारी करने का अवसर है। हम पिछले वर्ष अबु धाबी गए थे और इस वर्ष भी वहां जाना हमारे लिए खुशी की बात है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493