मेक्सिको में हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में 16 की मौत

मेक्सिको सिटी, 13 मार्च (आईएएनएस)। मेक्सिको के गुरेरो में बीते 24 घंटों में हुई हिंसा में 16 लोगों की मौत हो गई।

यह घटना चिलपानसिंगो के एक रेस्तरां में एक पार्टी के दौरान हुई, जहां एक लड़की अपना 15वां जन्मदिन मना रही थी।

समाचार एजेंसी एफे ने सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के हवाले से बताया कि तीन हमलावर मोटरसाइकिल पर आए, गोलियां दागी और फरार हो गए।

बयान के मुताबिक, इस हमले में घटनास्थल पर 17 वर्षीय शख्स की मौत हो गई जबकि 43 वर्षीया महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 16 से 23 साल के अन्य लोग घायल हैं।

जिहुटान्जो में सोमवार को एक और शख्स को गोली मारी गई जबकि अकापुल्को में पुलिस की कार में आग लगा दी गई।

वहीं, रविवार तड़के एक होटल के बाहर दो लोगों को गोली मार दी गई। शहर के बाहरी इलाके में भी एक टैक्सी चालक को गोली मार दी गई।

वहीं, अल कोलोसो में एक जला हुआ वाहन मिला, जिसमें एक आदमी का क्षत-विक्षित शव पड़ा था और साथ में एक महिला का कटा हुआ सिर भी मिला।

वहीं, अकापुल्को में संघीय पुलिस और बंदूकधारियों के बीच मुठभेड़ में एक शख्स की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया।

चार अन्य वाहनों को आग लगा दी गई।

गौरतलब है कि रविवार को जिहुटान्जो में मुख्य सड़क से तीन शव बरामद किए गए जबकि अगुवा डे कोरिया जिले में एक शख्स को गोली मार दी गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493