वसुधैव कुटुम्बकम है भारत की परंपरा : मोदी

indexसंयुक्त राष्ट्र, 27 सितंबर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत एक ऐसा देश है जिसकी परंपरा हमेशा से ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा राष्ट्र है जिसने दुनियाभर में न्याय, गरिमा, अवसर और समृद्धि के हक में आवाज उठाता रहा है। प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण में कहा कि भारत में दुनिया का छठा हिस्सा रहता है और यह देश सामाजिक आर्थिक बदलाव के दौर से गुजर रहा है।

उन्होंने कहा कि आज दुनिया में लोकतंत्र की लहर है। अफगानिस्तान, नेपाल और भूटान में लोकतंत्र की सफलता दिखाई दे रही है।

मोदी ने कहा कि अफ्रीका सहित दुनिया के कई देशों में स्थिरता की नई उम्मीद दिख रही है। लैटिन अमेरिका स्थिरता के लिए स्थिरता के लिए एकजुट हो रहा है और यह विश्व के लिए उदाहरण हो सकता है।

उन्होंने कहा कि हमारा भविष्य क्षेत्र की स्थिरता से जुड़ा है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493