स्प्रिंग हाउस ने लखनऊ में खोले नवीनतम कार्यकारी स्पेस के दरवाजे

लखनऊ , 13 मार्च (आईएएनएस)। भारत में समुदाय को समर्थ बनाने वाले एक सबसे भिन्न स्प्रिंग हाउस ने डिजाइन फैक्ट्री इंडिया के सहयोग से ‘नवाबों के शहर’ में अपने नवीनतम कार्यकारी स्पेस के दरवाजे खोल दिए हैं। नोएडा में पहली बार, यह प्रमुख अनुभव डिजाइन फर्म के साथ स्प्रिंग हाउस का दूसरा सफलतम संगठन है।

यह कार्यकारी स्पेस गोमती नगर में स्थ्ति है और इसमें 50 वर्कस्टेशन शामिल हैं। यह हाई-स्पीड इंटरनेट, कोरियर और प्रिंटिंग सेवाएं, हाउसकीपिंग सर्विस बेहतर चाय और कॉफी तथा कान्फ्रेंस रूम जैसी सुविधाएं प्रदान करता है।

डिजाइन फैक्ट्री इंडिया के संस्थापक सौरभ गुप्ता ने कहा, “हम भारत के कार्यकारी स्पेस में तेजी बढ़ते हुए नेटवर्कों में से एक स्प्रिंग हाउस के साथ दोबारा साझेदारी करके खुश हैं। स्प्रिंग हाउस, लखनऊ मॉडर्न वर्क फोर्स और बेहतर डिजाइन के लेआउट को अच्छी तरह से संतुलित करने के लिए डिजाइन किया गया है तथा मूलभूत विशेषताएं जो लखनऊवासियों को आसानी से अपने कार्य को पूरा करने में मदद करेगा।”

स्प्रिंग हाउस ने एनसीआर के बाहर पहली बार अपने कार्यक्षेत्र में विस्तार किया है और टियर-2 शहरों में प्रवेश किया है। चाहे यह स्टार्ट-अप, एसएमई, ऑनलाइन प्रोफेशनल, फ्रीलॉन्सर अथवा बड़े कॉपोरेट हाउस की टीम हो सभी इस विभिन्न उद्योगों से जुड़े कार्यकारियो के प्रख्यात वन-स्टाप इकोसिस्टम का अनुभव कर सकते हैं।

नौ स्थानों पर कार्यकारी स्पेस और दिल्ली, गुडगांव और नोएडा भर के बिजनेस सेंटरों के साथ समुदायों को सक्षम बनाने के बाद स्प्रिंग हाउस लखनऊ में अपनी शुरूआत करने के लिए तैयार है। लखनऊ के उद्यमियों और दिल्ली एनसीआर भर के अच्छी तरह से विकसित स्टार्टअप इकोसिस्टम के बीच संपर्क बनाना इसका ²ष्टिकोण है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493