एटलेटिको के खिलाड़ी गामेरो, कोस्टा चोटिल हुए

मेड्रिड, 13 मार्च (आईएएनएस)। एटलेटिको मेड्रिड ने मंगलवार को अपने फ्रांसीसी फारवर्ड केविल गामेरो और स्पेनिश फारवर्ड डिएगो कोस्टा के चोटिल होने की घोषणा की है।

स्पेनिश क्लब के अनुसार, गामेरो को जांघ की मांस-पेशियों में खिंचाव की समस्या है, वहीं कोस्टा के टखने में चोट लगी है।

इन दोनों खिलाड़ियों को स्पेनिश लीग में सेल्टा वीगो के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान चोट लगी थी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, गामेरो का सोमवार को एमआरआई हुआ था, जिसमें उनकी मांस-पेशियों में खिंचाव की समस्या हुई थी, वहीं कोस्टा के एमआरआई में टखने में चोट की बात सामने आई थी।

चोटिल होने के कारण गामेरो और कोस्टा मंगलवार को टीम के साथ वांडा मेट्रोपोलिटानो स्टेडियम में प्रशिक्षण सत्र में हिस्सा नहीं ले पाए। इसके अलावा, गोलकीपर जान ओब्लाक भी प्रशिक्षण सत्र में शामिल नहीं थे। वह जिम में अलग से अभ्यास कर रहे थे।

एटलेटिको का सामना अब यूरोपा लीग के अंतिम-16 दौर में गुरुवार को लोकोमोटिव मॉस्को से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493