नेमार के पिता ने कहा, मेरे बेटे का भविष्य पीएसजी के साथ

रियो डी जनेरियो, 14 मार्च (आईएएनएस)। पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के फारवर्ड नेमार के पिता ने कहा कि उनके बेटे का भविष्य फ्रांसीसी क्लब के साथ है।

इस बयान के साथ ही नेमार के पिता ने उन सभी अटकलों पर लगाम लगा दी है, जिसमें यह कहा जा रहा था कि इस समर सीजन में वह पीएसजी क्लब से चले जाएंगे।

ऐसा कहा जा रहा था कि नेमार अपने नए क्लब पीएसजी में रहकर खुश नहीं हैं और उनका नाम रियल मेड्रिड के साथ जोड़ा जा रहा था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नेमार के पिता जो अपने बेटे के प्रबंधक भी हैं, उन्होंने संवाददाताओं को बताया, “नेमार का भविष्य पीएसजी में है।”

नेमार वर्तमान में अपने घर में रहकर पैर की सर्जरी से उबर रहे हैं। वह लगभग तीन माह के लिए फुटबाल जगत से बाहर हुए हैं।

पीएसजी के चेयरमैन नास्सेर अल-खेलाफी ने कहा, “नेमार खुश हैं और अपने क्लब में जल्द से जल्द वापसी के लिए उत्साहित हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493