भारत में पहली बार परफार्म करने को लेकर रोमांचित है वन रिपब्लिक

मुंबई, 14 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी पॉप बैंड अप्रैल में भारत में पहली बार परफार्म करेगा। इस बैंड के सदस्य इस खूबसूरत देश के दर्शकों के सामने परफार्म करने को लकेर रोमांचित हैं।

एक बयान के मुताबिक, 21 अप्रैल को मुबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के एमएमआरडीए मैदान में बैंड के सदस्य रायन टेडर, ब्रेंट कट्जल, एडी फिशर, ड्रयू ब्राउन और जैक फिलकिंस प्रस्तुति देंगे।

एक संयुक्त बयान में बैंड के सदस्यों ने इस संगीत कार्यक्रम को लेकर अपने उत्साह को जाहिर किया।

इन सदस्यों ने कहा, “हम सालों से भारत दौरे पर आना चाहते थे और आखिरकार न सिर्फ संगीत कार्यक्रम में प्रस्तुति देने बल्कि इस खूबसूरत देश को अच्छे से जानने का मौका मिलना पर हम बेहद उतसहित हैं..आपसे जल्द मिलते हैं।”

भारत की इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ओपियम इवेंट्स यहां बैंड के कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

‘ओपियम इवेंट्स एंड प्रोडक्शन’ के निदेशक सायरस गोरिमार ने कहा कि भारत में बैंड कार्यक्रम आयोजित कराने के संदर्भ में हम छह महीनों से ज्यादा समय से प्रबंधन के साथ बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि 24 घंटों के भीतर 10,000 लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं और कार्यक्रम में हम करीब 15,000 प्रशंसकों के शामिल होने की उम्मीद कर रहे हैं।

साल 2002 में कोलोराडो में स्थापति इस बैंड ने ‘अपोलोजाइज’, ‘सीक्रेट्स’ और ‘काउन्टिंग स्टार्स’ जैसे सफल गाने दिए हैं।

दो सप्ताह के एशिया टूर के दौरान यह बैंड भारत के अलावा सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, चीन, मलेशिया में भी प्रस्तुति देगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493