ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन : पिछले साल की उप-विजेता इंतानोन पहले दौर में बाहर

बर्मिंघम, 14 मार्च (आईएएनएस)। पिछले साल ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट की महिला एकल उप-विजेता रहीं वर्ल्ड नम्बर-3 थाईलैंड की रतचानोक इंतानोन इस साल पहले ही दौर में उलटफेर का शिकार हो गईं।

कनाडा की मिशेल ली ने बुधवार को महिला एकल वर्ग के पहले दौर में इस थाई स्टार को बाहर का रास्ता दिखाया।

पूर्व विश्व चैम्पियन इंतानोन को वर्ल्ड नम्बर-17 को ली ने एक घंटे छह मिनट तक चले मैच में 15-21, 21-14, 19-21 से मात देकर दूसरे दौर में कदम रखा।

इस जीत के साथ ही ली ने न केवल इंतानोन से 2014 में इसी टूर्नामेंट में मिली हार का बदला चुकाया, बल्कि अब तक खेले गए कुल पांच मैचों का स्कोर 4-1 कर लिया है। इससे पहले खेले गए चारों मैचों में ली को हार का सामना करना पड़ा था।

बीते साल इंतानोन को ऑल इंग्लैंड फाइनल में मौजूदा वर्ल्ड नम्बर-1 ताइवान की ताई जु यिंग ने हराया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493