अमिताभ ने काव्यमय अंदाज में अपने स्वास्थ्य का हाल बयां किया

जोधपुर, 14 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने प्रशंसकों को अपने स्वास्थ्य की जानकारी देने के लिए काव्यात्मक अंदाज में अपने स्वास्थ्य का हाल बयां किया।

जोधपुर, 14 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने प्रशंसकों को अपने स्वास्थ्य की जानकारी देने के लिए काव्यात्मक अंदाज में अपने स्वास्थ्य का हाल बयां किया।

अमिताभ की तबियत खराब होने पर चिकित्सकों की टीम जोधपुर पहुंची थी जहां वह अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

अमिताभ ने ट्वीट कर कहा, “कुछ कष्ट बढ़ा, चिकित्सक को चिकित्सा के लिए बुलाना पड़ा, इलाज प्रबल, स्वस्थ हुए नवल, चलो इसी बहाने अपनों को पता चला।”

मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन के बेटे अमिताभ ने फरवरी में भी काव्यात्मक अंदाज में ही अपने प्रशंसकों से अपने स्वास्थ्य का हाल साझा किया था।

अमिताभ की पत्नी जया बच्चन ने भी दिल्ली में मंगलवार को मीडिया को अभिनेता के स्वास्थ्य की जानकारी दी थी।

वहीं, मंगलवार को ही खुद अमिताभ ने भी अपने ब्लॉग पर बताया था कि वह चिकित्सकों के एक दल से घिरने जा रहे हैं जो उन्हें फिर से ठीक कर देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493