मिस्र, फ्रांस ने लाल सागर में संयुक्त नौसेना अभ्यास शुरू किया

काहिरा, 14 मार्च (आईएएनएस)। मिस्र और फ्रांस की नौसेनाओं ने लाल सागर में एक संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया है।

समाचार एंजेसी सिन्हुआ ने मिस्र के सशस्त्र बलों के बयान के हवाले से कहा कि अभ्यास कई दिनों तक चलेगा जो दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच की भागीदारी और सैन्य सहयोग के तहत हो रहा है।

बयान के अनुसार, अभ्यास में मिस्ट्रल हेलीकाप्टर, युद्धपोत और रॉकेट लांचरों सहित मिस्र की कई नौसैनिक इकाइयां कई फ्रांसीसी सैन्य नौकाओं और युद्धपोतों के साथ भाग ले रही हैं।

बयान के अनुसार, संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा और दोनों देशों के नौसैन्य बलों की युद्ध क्षमता को मजबूत करना है ताकि किसी भी परिस्थिति में किसी भी संयुक्त अभियान के लिए नौ सेना तैयार हो सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493