तुरिन (इटली), 15 मार्च (आईएएनएस)। जुवेंतस ने सेरी-ए लीग में खेले गए मैच में एटलांटा को 2-0 से मात दी।
इस मैच को पहले 25 फरवरी को खेला जाना था, लेकिन कुछ कारणों से इसके आयोजन की तारीख में बदलाव कर दिया गया।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इस जीत के साथ जुवेंतस ने शीर्ष पर रहते हुए दूसरे स्थान पर काबिज नपोली से चार अंकों का अंतर बना लिया है।
सेरी-ए लीग की अंक तालिका में एटलांटा क्लब आठवें स्थान पर है।
इस मैच में 29वें मिनट पर ही डोगलस कोस्टा ने गोंजालो हिगुएन को पास दिया और हिगुएन ने इसे सीधे जुवेंतस के गोल पोस्ट पर पहुंचाया।
इसके बाद, दूसरे हाफ में 81वें मिनट में ब्लेस माटुइदी ने गोल किया और जुवेंतस को 2-0 से जीत दिलाई।
dharmpath.com dharmpath