सऊदी अरब : हज यात्रा के दौरान 33 भारतीयों की मौत

indexरियाद, 27 सितम्बर- सऊदी अरब में इस वर्ष हज यात्रा के दौरान बीमारी या बुढ़ापे की बीमारियों के कारण 33 भारतीयों की मौत हो गई है। मीडिया रपट में शनिवार को यह जानकारी सामने आई है।

अरब न्यूज ने भारतीय अधिकारियों के हवाले से कहा है कि इनमें से अधिकांश मृतकों को मक्का में दफन कर दिया गया है। भारतीय हज यात्रियों का पहला जत्था 27 अगस्त को सऊदी अरब पहुंचा था।

महाराष्ट्र के एक हज यात्री की बुधवार को सऊदी अरब में एयर इंडिया की एक उड़ान में ही मौत हो गई। गुलाम शाबिर हुसैन (84) बीमार हुए और विमान में ही उनकी मौत हो गई।

इस वर्ष 136,020 हज यात्रियों को ढोने के लिए लगभग 360 उड़ानें संचालित हुईं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493