सुपर कप : नार्थईस्ट युनाइटेड को हरा फाइनल राउंड में पहुंचा गोकुलाम

भुवनेश्वर, 15 मार्च (आईएएनएस)। आई-लीग की टीम गोकुलाम केरला एफसी ने यूगांडा के हेनरी किसेका के दो गोल के दम पर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लब नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी को गुरुवार को कलिंगा स्टेडियम में खेले गए क्वालीफायर में 2-0 से हरा दिया।

इसी के साथ उसने फाइनल राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है।

हेनरी ने 43वें और 75वें मिनट में गोल किए और इन दोनों गोलों में उनकी मदद अर्जुन जयराज ने की।

पहले गोल में उन्होंने दाईं तरफ से शानदार पास दिया और दूसरे गोल में उसी क्षेत्र से स्क्वायर पास दे मदद की।

अपने अगले मैच में गोकुलाम का सामना आईएसएल के चौथे सीजन के फाइनल में पहुंचने वाली बेंगलुरू एफसी से एक अप्रैल से होगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493