कीर्ति खरबंदा को प्रेम विवाह में यकीन

मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री कीर्ति खरबंदा का कहना है कि वह लव मैरिज का समर्थन करती हैं और वह उन लोगों में से नहीं हैं, जिन्हें प्यार के मालमे में निर्देश दिए जा सके।

फिल्म ‘शादी में जरूर आना’ में उनका किरदार अरेंज्ड मैरिज के खिलाफ था। वहीं यह पूछे जाने पर कि वह असल जिंदगी में लव या अरेंज्ड मेरिज में से क्या पसंद करती हैं?

इस पर कीर्ति ने कहा, “मुझे लव मैरिज पसंद है। मैं उन लोगों में से नहीं हूं जिन्हें प्यार के निर्देश दिए जा सके। मैं यह नहीं कह रही हूं कि ऐसा नहीं हो सकता। मेरे परिवार के अधिकांश सदस्यों की अरेंज्ड मैरिज है लेकिन मैं प्यार और सहानुभूति में विश्वास करती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493