न्यूयार्क, 28 सितम्बर –| अमेरिका और कनाडा के 29 सदस्यीय सिखों के प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शनिवार को मुलाकात की और उनकी सरकार की ओर से उठाए गए कदम पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने भारत के लिए सिख समुदाय के दिए गए बलिदान को याद किया और अपने ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम से अवगत कराया।
कुछ सदस्यों ने पंजाब में युवाओं के बीच मादक पदार्थो के बढ़ रहे चलन पर चिंता जताई।
सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, “मोदी ने उनकी चिंताएं सुनी और कहा कि सरकार इस विषय का गंभीरता से अध्ययन करेगी और इसका समाधान निकालने की कोशिश करेगी।”
dharmpath.com dharmpath