फिल्म की रिलीज के वक्त बैचेन हो जाता हूं : भूषण कुमार

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। मनोरंजन समूह टी-सीरीज के प्रमुख भूषण कुमार का कहना है कि जब भी उनके प्रोडक्शन बैनर की कोई फिल्म रिलीज होनी होती है, वह चैन से सो नहीं पाते।

उनका कहना है कि शुक्रवार का दिन उन्हें बैचेन कर देता है और वह रातभर बैचेन रहते हैं।

भूषण ने आईएएनएस को बताया, ‘हमेशा, मैं जिस फिल्म का भी मैं निर्माण कर रहा होता हूं..जैसे कई फिल्में होती हैं, जिनकी रिलीज से पहले मुझे भरोसा नहीं होता..अगर आप अपना पैसा लगा रहे हैं तो फिर आपको यह सब महसूस करना ही पड़ता है।”

उन्होंने कहा, “ऐसी कई फिल्में हैं, जो नहीं चली लेकिन मैंने डिजिटल, सैटेलाइट और संगीत से मुनाफा कमा लिया..लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के नहीं चलने से अभी भी आपको महसूस होता है कि लोगों ने फिल्म को पसंद नहीं किया।”

टी-सीरीज की नई फिल्म ‘रेड’ शुक्रवार को रिलीज हो गई। राजकुमार गुप्ता निर्देशित फिल्म में अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493