सुपर कप : मुंबई सिटी एफसी ने एरोज को दी मात

भुवनेश्वर, 16 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम मुंबई सिटी एफसी ने शुक्रवार को कलिंगा स्टेडियम में खेले गए सुपर कप क्वालीफायर के अंतिम-16 राउंड में आल इंडिया फुटबाल फेडरेशन की डेवलपमेंटल टीम इंडियन एरोज को अतिरिक्त समय में किए गए गोल के दम पर 2-1 से हरा दिया।

इस जीत के साथ मुंबई ने सुपर कप-2018 के मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

एवरटोन सांतोस ने 104वें मिनट में गोल कर मुंबई की जीत दिलाई।

इससे पहले एरोज ने 77वें मिनट में राहुल कैनोली के गोल के दम पर बढ़त ले ली थी और लग रहा था कि मैच अपने नाम कर लेगी, लेकिन 90वें मिनट में मुंबई को पेनाल्टी मिली और अचिले इमाना ने इस पर गोल करते हुए मुंबई को बराबरी पर ला दिया।

एरोज के आशीष राय ने एवरटन को बॉक्स के अंदर गिरा दिया था जिस पर पेनाल्टी मिली।

इसके बाद मुंबई के गोइयान ने एवरटन को लंबा पास दिया और उन्होंने अपने दाहिने पैर से शानदार किक मारते हुए गेंद को नेट में डाल मुंबई को जीत दिलाई।

अगले मैच में मुंबई का सामना पांच अप्रैल को ईस्ट बंगाल से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493