मिस्र से मॉस्को तक सीधी उड़ान सेवा 12 अप्रैल से

काहिरा, 17 मार्च (आईएएनएस)। मिस्र की विमानन कंपनी इजिप्टएयर 12 अप्रैल से रूस की राजधानी मॉस्को तक सीधी उड़ान सेवा शुरू करेगी।

विमानन कंपनी लगभग दो साल बाद मॉस्को तक यह सीधी उड़ान सेवा शुरू करने जा रही है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इजिप्टएयर होल्िंडग कंपनी के चेयरमैन और सीईओ सेफवाट मुसाल्म ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि सप्ताह में तीन दिन रविवार, मंगलवार और गुरुवार को ही यह सेवा संचालित होगी।

रूस की एयरोफ्लोट एयरलाइन के मॉस्को से काहिरा तक नियमित उड़ान सेवाएं बहाल करने के कुछ दिनों बाद ही मिस्र ने यह फैसला लिया है।

गौरतलब है कि 31 अक्टूबर 2015 को मिस्र के शरम अल-शेख शहर से रूस के सेंट पीर्ट्सबर्ग जाते वक्त सिनाई प्रायद्वीप में एयरबस ए321 के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद दोनों देशों ने हवाई संपर्क पर रोक लगा दी थी।

इस दुर्घटना में 224 लोगों की मौत हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493