जर्मनी की संस्कृति से जुड़ा हुआ है इस्लाम : मर्केल

बर्लिन, 17 मार्च (आईएएनएस)। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने देश के आंतरिक मामलों के मंत्री की उस टिप्पणी को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस्लाम का जर्मनी से कोई संबंध नहीं है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, जर्मनी के दौरे पर आए स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन के साथ शुक्रवार को एक संयुक्त प्रेस सम्मेलन में मर्केल ने कहा कि इस्लाम देश की संस्कृति और इतिहास का वैसे ही हिस्सा है, जैसे ईसाई और यहूदी धर्म।

उन्होंने कहा, “जर्मनी में चालीस लाख मुसलमान रहते हैं, वे यहां अपने धर्म का पालन कर रहे हैं। वे जर्मनी से ताल्लुक रखते हैं और उनका धर्म इस्लाम भी जर्मनी से ताल्लुक रखता है।”

गौरतलब है कि जर्मनी के नए आंतरिक मामलों के मंत्री होर्स्ट सीहोफर ने शुक्रवार को जर्मनी के दैनिक समाचार पत्र ‘दैस बिल्ड’ को देश की संस्कृति और परंपरा पर जोर देते हुए बताया था कि इस्लाम का जर्मनी से संबंध नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493