अफगानिस्तान में हवाई हमलों में 35 आतंकवादी ढेर

काबुल, 17 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के उत्तरी जोजान प्रांत में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के ठिकानों पर हवाई हमलों में 35 आतंकवादी ढेर हो गए।

सेना के प्रवक्ता मोहम्मद हनीफ रेजाई ने सिन्हुआ को बताया,”कुश टेपा और दरजाब जिले में आईएस के ठिकानों पर तड़के 4.45 बजे किए गए हवाई हमलों में 35 आतंकवादियों को मार गिराया गया, जिसमें सात विदेशी लड़ाके थे। इसके साथ ही 13 आतंकवादी घायल हुए हैं।”

आतंकवादी संगठन आईएस ने अभी इस पर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493