हर्षदीप कौर अपने पहले ब्रिटेन दौरे को लेकर उत्साहित

मुंबई, 17 मार्च (आईएएनएस)। गायिका हर्षदीप कौर अपने पहले ब्रिटेन दौरे को लेकर उत्साहित हैं, जहां वह सोलो प्रस्तुति देंगी।

उनका कहना है कि दुनियाभर के प्रशंसकों के साथ जुड़ना हमेशा अच्छा होता है।

हर्षदीप 27 मार्च को लंदन के बार्बिकन सेंटर में और बर्मिघम के टाउन हॉल में 28 मार्च को प्रस्तुति देंगी।

उन्होंने कहा, “मैं हमेशा से यूके में प्रस्तुति देना चाहती थी और आखिरकार सपना सच हो रहा है। वहां मेरे बहुत से प्रशंसक हैं और दुनियाभर में अपने प्रशंसकों से जुड़ना हमेशा अच्छा होता है।”

हर्षदीप को शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ में ‘जालिमा’, ‘बेफिक्रे’ से ‘खुलके डुल्के’ और ‘बार बार देखो’ से ‘नचदे ने सारे’ जैसे गीतों का श्रेय जाता है।

गायक-संगीतकार शंकर महादेवन का कहना है कि हर्षदीप एक ऐसी कलाकार हैं, जो गहन संगीत में जबरदस्त हैं।

माधवन ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि वह दौरे पर जा रहे हैं क्योंकि दर्शकों को एक ऐसे कलाकार को सुनने का मौका मिलेगा जो मूल, भावनात्मक, बहुत उच्च संगीत क्षमता वाला अद्भुत इंसान हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493