हर दूसरे दिन अभिनय के प्रस्ताव मिल रहे : किटू गिडवानी

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री किटू गिडवानी का कहना है कि उनकी उम्र उनके करियर के आड़े नहीं आती।

यह पूछे जाने पर कि क्या 50 की आयु में काम मिलना मुश्किल है? इस पर किटू ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया, “मुझे हर दूसरे दिन प्रस्ताव मिल रहे हैं। विज्ञापन, फिल्में, श्रृंखलाएं..सब कुछ।”

उन्होंने कहा, “मुझे एक पौराणिक शो की पेशकश की गई, जिसके लिए मैंने तुरंत मना कर दिया। मुझे भारी कपड़े पहनना और ओवर एक्टिंग करने में दिलचस्पी नहीं है।”

इन दिनों वह सोनी एंटरटेंमेंट पर प्रसारित टेलीविजन शो ‘ये उन दिनों की बात है’ में समीर (रणदीप राय) की सौतेली दादी की भूमिका में हैं।

उन्होंने कहा, “यह अच्छा और सुखद अनुभव है। यहां सभी परिवार की तरह हैं।”

उन्होंने अपनी भूमिका के बारे में कहा, “मैं उसके (समीर) जीवन को नरक बनाने की कोशिश करती हूं क्योंकि मैं इस तथ्य को स्वीकार नहीं कर पाती कि वह मेरे घर में रह रहा है। इसलिए दोनों के बीच लगातार लड़ाई चलती रहती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493