विंडीज के खिलाफ होने वाले टी-20 मैच की मेजबानी करेगा ईडन गार्डन्स

कोलकाता, 17 मार्च (आईएएनएस)। इसी साल नबंवर में भारत दौरे पर आ रही वेस्टइंडीज की टीम यहां के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में एक टी-20 मैच खेलेगी।

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी।

वेस्टइंडीज की टीम अक्टूबर-नवंबर में भारत दौरे पर तीन टेस्ट मैच, पांच वनडे और एक टी-20 मैच खेलेगी।

गांगुली ने एक बयान में कहा, “हम विंडीज के भारत दौर पर होने वाले एक मात्र टी-20 मैच की मेजबानी ईडन गार्डन्स पर करेंगे।”

उन्होंने साथ ही बताया कि अगर पुणे आईपीएल क्वालीफायर की मेजबानी नहीं कर पाता है तो ईडन गार्डन्स इन मैचों की मेजबानी के लिए तैयार है।

महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) को आईपीएल-11 के प्लेऑफ-एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 की मेजबानी मिली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493