लोगों की मांग पर जारी होगा ‘अक्टूबर’ का थीम गीत

मुंबई, 18 मार्च (आईएएनएस)। वरुण धवन अभिनीत फिल्म ‘अक्टूबर’ के निर्माताओं ने लोगों की मांग पर फिल्म का थीम गीत जारी करने का निर्णय लिया है।

रॉनी लाहिड़ी और शील कुमार द्वारा सह-निर्मित ‘अक्टूबर’ का निर्देशन शूजित सरकार कर रहे हैं।

गीत ‘द थीम ऑफ अक्टूबर’ के माध्यम से फिल्म की मुख्य जोड़ी डेल और सीउली के जीवन के उतार-चढ़ाव को दिखाया जाएगा।

लाहिड़ी ने कहा, “हां, कई प्रशंसक सोशल मीडिया के माध्यम से हमारे पास और वरुण तक पहुंचे। बैकग्राउंड स्कोर की सराहना करते हुए उन्होंने गीत को रिलीज करने का आग्रह किया, इसलिए हमने सोचा क्यों न जितना जल्दी हो सके गीत जारी कर दें!”

फिल्म का थीम गीत सोमवार को जारी होगा।

फिल्म में बनिता संधू भी हैं और इसे 13 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493