सलमान को अलग तरह से पेश करना चुनौती है : अली अब्बास जफर

मुंबई, 18 मार्च (आईएएनएस)। ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ के बाद बॉलीवुड निर्देशक अली अब्बास जफर फिल्म ‘भारत’ में सलमान खान के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि हर फिल्म में उन्हें अलग तरह से पेश करना चुनौती है।

जफर ने फिल्म ‘सुल्तान’ में सलमान को अधेड़ उम्र के पहलवान और ‘टाइगर जिंदा है’ में रॉ एंजेट की भूमिका में दिखाया था।

यह पूछे जाने पर कि उन्होंने सुपरस्टार की ऑन-स्क्रीन छवि कैसे बदली? इस पर निर्देशक ने आईएएनएस से कहा, “उन्हें अलग रूप में पेश करना एक चुनौती है।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह सब पटकथा और जिस तरह से हम कहानी लिखते हैं, उसके साथ ही शुरू हो जाता है। हम हमेशा सुनिश्चित करते हैं कि वह पर्दे पर जिस रूप में नजर आ चुके हैं उसे फिर ना दोहराएं। ‘सुल्तान’, ‘टाइगर जिंदा है’ से बिल्कुल अलग कहानी थी।”

जफर आगामी फिल्म ‘भारत’ के जरिए सलमान के साथ तीसरी बार काम कर रहे हैं और वह जानते हैं कि इसे लेकर सबकी उम्मीदें काफी ज्यादा हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493