स्पेनिश लीग : वालेंसिया अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंची

मेड्रिड, 18 मार्च (आईएएनएस)। वालेंसिया ने स्पेनिश लीग में खेले गए मैच में एलावेस को मात देने के साथ ही अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, वालेंसिया ने शनिवार रात खेले गए मैच में एलावेस को 3-1 से हराया।

रोड्रिगो ने 19वें मिनट में गोल कर वालेंसिया का खाता खोला। इसके बाद, 33वें मिनट में सिमोन जाजा ने टीम के लिए दूसरा गोल किया और उसे 2-0 की बढ़त दी।

दूसरे हाफ में 49वें मिनट में रुबेन सोबरिनो ने एलावेस के लिए गोल किया और स्कोर 1-2 किया।

वालेंसिया को तीसरे गोल के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ी। तीसरे गोल उसके खाते में एलावेस के खिलाड़ी विक्टर लुगार्डिया की गलती से जुड़ा।

लुगार्डिया ने 54वें मिनट में अपने ही खाते में गोल किया और इसका फायदा वालेंसिया को हुआ। वालेंसिया ने 3-1 से एलावेस को मात देकर मैच अपने नाम कर लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493