लॉस एंजेलिस, 18 मार्च (आईएएनएस)। हॉलीवुड फिल्म निर्माता हार्वे विंस्टीन पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री रोज मैकगोवन ने कहा कि उन्हें इस बात का यकीन है कि अगर मैं मर जाऊं तो वह ‘मनोरोगी’ खुश होगा।
मिरर डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री ने कहा, “मुझे यकीन है कि अगर मैं मर गई तो वह खुश होगा। वह एक मनोरोगी है। मुझे डर नहीं है..लेकिन मुझे होना चाहिए। जिन लोगों को मैंने उससे भी खराब पाया है वे उसके वकील हैं। जिस तरह से वे व्यवहार कर रहे हैं, वह घृणित है।”
उन्होंने कहा, “उसके आसपास के लोग जो महिलाओं पर वर्चस्व बनाने और उनका इस्तेमाल करने के प्रयासों में उसका समर्थन करते हैं, वे दानव हैं..उसी तरह जिस तरह वह (विंस्टीन) है।”
रोज ने कहा, “उसकी (विंस्टीन जैसी) जैसी आत्मा के लिए कोई पुनर्वास नहीं है। उसे इस ग्रह से बाहर निकालने की जरूरत है। वह यह मानता ही नहीं कि उसने कुछ गलत किया है।”
dharmpath.com dharmpath