सलमान खान ने ‘रेस 3’ का पहला लुक साझा किया

मुंबई, 19 मार्च (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान ने सोमवार को अपने प्रशंसकों के बीच अपनी आगामी फिल्म ‘रेस 3’ का पहला लुक साझा किया। वह इस फिल्म में एक रेसर सिंकदर के किरदार में नजर आएंगे जो बुद्धिमान और भावुक है, लेकिन साथ ही बहुत रहस्यमयी है।

फिल्म के पहले लुक में गंभीर चेहरे के साथ सलमान स्टाइलिश चश्मा लगाए सूट पहने और हाथ में एक बंदूक पकड़े नजर आ रहे हैं।

सलमान ने ट्विटर पर तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “मैं इस सप्ताह आपको अपने ‘रेस 3’ परिवार से मिलवाऊंगा। मेरा नाम सिकंदर है। स्वार्थी से ऊपर निस्वार्थ। इस ईद पर ‘रेस 3’।”

रेमो डिसूजा निर्देशित इस फिल्म में सलमान के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडिज, डेजी शाह और साकिब सलीम भी होंगे।

अनिल ने इस लुक पर कहा, “हमारे पहले रेसर से मिलवा रहा हूं। उसके लिए परिवार एक शब्द नहीं..वाक्य है।”

जैकलीन ने अपनी पोस्ट में पटकथा का संकेत देते हुए लिखा, “सिकंदर से मिलें, इस रहस्य को आप सुलझा नहीं सकते।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493