वाशिंगटन, 19 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की समर्थन रेटिंग में थोड़ा सुधार हुआ है।
सीएनएन के मुताबिक, रविवार को जारी एनबीसी/डब्ल्यूएसजी के सर्वेक्षण में पाया गया है कि 43 फीसदी अमेरिकियों ने राष्ट्रपति कार्यालय के प्रदर्शन का समर्थन किया। इसमें जनवरी में हुए एक अन्य सर्वेक्षण से चार अंक की बढ़ोतरी है।
हालांकि, ज्यादातर प्रतिभागियों, 53 फीसदी ने ट्रंप के प्रदर्शन का समर्थन नहीं किया। इसमें जनवरी से तीन फीसदी की गिरावट है।
सर्वेक्षण के अनुसार, राष्ट्रपति के समर्थन में बढ़ोतरी श्वेत पुरुषों, रिपब्लिकन व स्वतंत्र प्रतिभागियों की वजह से हुई है। यह सर्वेक्षण 10 से 14 मार्च तक किया गया।
एनबीसी के अनुसार, ट्रंप के 43 फीसदी समर्थन की रेटिंग उनके पूर्ववर्ती राष्ट्रपतियों की इस अवधि की तुलना में सबसे कम है। ट्रंप राष्ट्रपति गेराल्ड आर. फोर्ड के 44 फीसदी के पिछले सबसे कम के रिकॉर्ड से एक अंक कम हैं।
ट्रंप के अलावा अन्य राष्ट्रपतियों की औसत समर्थन रेटिंग 14 महीनों की अवधि में 58 फीसदी थी।
आगामी मध्यावधि चुनाव के बारे में, पंजीकृत मतदाताओं ने कांग्रेस में डेमोक्रेट की जीत के लिए 10 बिदुओं को तरजीह दी। इसमें से 50 फीसदी प्रतिभागियों ने कहा कि वे डेमोक्रेट नियंत्रित कांग्रेस पसंद करते हैं, जबकि 40 फीसदी ने कहा कि वे रिपब्लिकन नियंत्रित कांग्रेस चाहते हैं।
dharmpath.com dharmpath