बी बॉय फ्लाइंग मशीन ने रेड बुल बीसी वन का खिताब जीता

गुरुग्राम, 19 मार्च (आईएएनएस)। बी बॉय फ्लाइंग मशीन ने यहां हुए रेड बुल बीसी वन 2018 इंडिया चैम्पियन के लिए हुए मुकाबले में खिताब अपने नाम कर किया।

फ्लाइंग मशीन ने बी. बॉय वाइल्ड चाइल्ड के खिलाफ काफी कड़ा मुकाबला किया और जीत दर्ज की। इस जीत के बाद फ्लाइंग मशीन अब सितंबर में ज्यूरिख में रेड बुल बीसी वन वर्ल्ड फाइनल्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

रेड बुल बीसी वन हिपहॉप का एक वैश्विक उत्सव है, जिसमें डांस, म्यूजिक, स्टाइल और आर्ट का मिश्रण होता है। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी ब्रेकिंग और हिपहॉप डांस का प्रदर्शन करते हैं।

फ्लाइंग मशीन ने बयान में कहा, “रेड बुल बीसी वन साइफर इंडिया में लगातार तीसरी बार जीतकर उत्साहित हूं। मेरे सदस्यों को मुझसे कई अपेक्षाएं थीं और चूंकि हम मुंबई से हैं, तो मुझे चैंपियनशिप में पूरी मुंबई का प्रतिनिधित्व करना था। इस साल मैं फिर से वर्ल्ड फाइनल्स में भारत का प्रतिनिधित्व करूंगा, मैं बहुत खुश हूं और इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। रेड बुल बीसी वन के भारत आने से पहले, कुछ ही लोग देश में बी.बॉयज को जानते थे। यह निश्चित रूप से वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए हमारे लिए एक बड़ा मंच है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493