विराट की प्रतिबद्धता प्ररेणादायी है : सरफराज खान

बेंगलुरू, 19 मार्च (आईएएनएस)। भारत के युवा बल्लेबाज सरफराज अहमद ने सोमवार को कहा है कि उनकी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली की खेल के प्रति प्रतिबद्धता टीम के बाकी खिलाड़ियों के लिए प्ररेणादायी है।

सरफराज विराट की कप्तानी वाली बेंगलोर टीम का अहम हिस्सा हैं और बेंगलोर ने इस साल सरफराज को रिटेन भी किया था।

चैनल स्टार स्पोटर्स द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम से इतर सरफराज ने कहा, “हमने विराट कोहली को बचपन से देखा है और उनके साथ खेलना मेरे लिए सम्मान की बात है। टीम उनकी खेल को लेकर प्रतिबद्धता और फिटनेस को लेकर जुझारूपन से काफी प्रभावित है। अनुभवी खिलाड़ियों और कोचों ने हमें सकारात्मक रहने में मदद की है।”

सरफराज चोट के कारण पिछला आईपीएल नहीं खेल पाए थे। इस साल वह इसकी भरपाई करने को तैयार होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493