मिस्र में सैन्य कार्रवाई में 36 आतंकवादी ढेर

काहिरा, 20 मार्च (आईएएनएस)। मिस्र की सेना का कहना है कि बीते पांच दिनों में सिनाई प्रायद्वीप में आतंकवाद रोधी सैन्य अभियान में 36 आतंकवादियों को मार गिराया गया है जबकि चार जवानों की मौत हो गई है।

सिन्हुआ ने सेना के हवाले से बताया कि इस दौरान कुल 345 आतंकवादियों और वांछित (वांटेड) अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया।

बयान के मुताबिक, मिस्र की सेना ने आतंकवादियों के 386 ठिकानों को नष्ट कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493