वाशिंगटन, 20 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच वार्षिक सैन्याभ्यास एक अप्रैल से शुरू होगा।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्न रॉब मैनिंग ने सोमवार देर रात बयान जारी कर कहा, “अमेरिका के रक्षा मंत्री जेम्स एन.मैट्टिस और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री सोंग यंग मू ने ‘फॉल ईगल’ और ‘की रिजोल्व’ सहित वार्षिक सैन्याभ्यास बहाल करने पर सहमति जताई है।”
बयान के मुताबिक, “यह सैन्याभ्यास एक अप्रैल से शुरू होगा।”
dharmpath.com dharmpath