लखनऊ में ‘मिलन टॉकीज’ की शूटिंग शुरू

लखनऊ, 20 मार्च (आईएएनएस)। निर्देशक तिग्मांशु धुलिया ने अपनी आगामी फिल्म ‘मिलन टॉकीज’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इसमें अली फजल, श्रद्धा श्रीनाथ, रीचा सिन्हा और दीपराज राणा जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

फिल्मी कीडा प्रोडक्शंस के पी.एस छटवाल भी मुहूर्त शॉट के दौरान सेट पर उपस्थित थे।

फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद भी धुलिया ने ही लिखे हैं। उन्होंने एक बयान में कहा, “मैं दर्शकों को एक नई कहानी सुनाने के लिए उत्साहित हूं।”

छटवाल ने कहा कि फिल्म की पूरी टीम इस परियोजना के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेगी।

उन्होंने कहा, “यह एक अनोखी प्रेम कहानी है और मुझे आशा है कि दर्शकों को यह पसंद आएगी। मुझे कड़ी मेहनत और इस जहाज के कप्तान के रूप में तिग्मांशु धुलिया पर पूरा भरोसा है। मुझे यकीन है कि अच्छा सिनेमा बनाने के लिए बेहतरीन प्रयास किए जाएंगे।”

‘मिलन टॉकीज’ में आशुतोष राणा, संजय मिश्रा, यशपाल शर्मा और सिकंदर खेर जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493