अरविंद ने ‘फेस्टिव 2018’ में डेनिम की नई रेंज पेश की

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। टेक्स्टाइल से लेकर रिटेल ब्रांड में कंपनी अरविंद लिमिटेड ने इनविस्टा के साथ मिलकर अरविंद फेस्टिव 2018 का आयोजन किया। इसके तहत ‘ग्रेविटी’ नाम से एक्सक्लूसिव डेनिम कलेक्शन पेश किया गया

अरविंद ने डेनिम उद्योग में कई चीजें पहली बार पेश की हैं, जिनमें विभिन्न आईपी आधारित डिजाइन एवं टेक्नोलॉजी शामिल हैं। फेस्टिव 2018 में भविष्य को ध्यान में रखते हुए डेनिम टेक्नोलॉजी ब्रांड्स जैसे ई-इंडिगो, बूमरैंगटीएम 360, बूमरैंगटीएम बाउंस, क्रोम कॉर्ड और हाइब्रिड चिनोस भी लॉन्च किए गए।

अरविंद ने अपना नवीनतम कलेक्शन ‘ग्रेविटी’ लॉन्च किया। इसके तहत डेनिम की नई रेंज पेश की गई।

फेस्टिव 2018 के बारे में अरविंद लिमिटेड के सीईओ आमिर अख्तर ने कहा, “बेहतरीन प्रदर्शन, फैशन और व्यावहारिक फैब्रिक विकसित करने के लिए अरविंद लिमिटेड इनोवेटिव टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है। हम हर सीजन में डेनिम को नई परिभाषा देने के लिए लगातार कुछ नया करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी कोशिश हमेशा ग्राहकों तक सबसे बेहतरीन उत्पाद लाने की होती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493