मॉस्को, 20 मार्च (आईएएनएस)। फुटबाल की शीर्ष नियामक संस्था-फीफा के विशेषज्ञों ने येकातेरिनबर्ग एरीना की तैयारियों पर संतुष्टि जताई है।
इस एरीना में फीफा विश्व कप के मैच खेले जाएंगे। फीफा के एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
फीफा के ‘डायरेक्टर ऑफ कंपीटीशन’ कोलिन स्मिथ वर्तमान में एरीना की समीक्षा हेतु येकातेरिनबर्ग में हैं। उनके साथ फीफा के विशेषज्ञों का प्रतिनिधिमंडल भी है। उन्होंने संवाददाताओं को दिए बयान में कहा कि यह स्टेडियम विश्व कप के लिए तैयार है।
समाचार एजेंसी तास की रिपोर्ट के अनुसार, स्मिथ ने यह भी कहा कि इस स्टेडियम में अभ्यास मैच भी खेले जाएंगे, ताकि यहां की सुविधाओं की जांच हो सके।
स्मिथ ने कहा कि फुटबाल स्टेडियम के अलावा, प्रतिनिधिमंडल ने यहां सुविधाओं के मुख्य रूप से देखा। इसमें परिवहन बुनियादी ढांचा, आवास और हवाई अड्डे शामिल हैं। इससे यह सुनिश्चित किया गया कि सभी सुविधाएं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की हों।
येकातेरिनबर्ग के स्टेडियम में पहला मैच एक अप्रैल को खेला जाएगा। यह स्टेडियम सबसे पहले 1957 में खुला था। इसके मरम्मत की शुरुआत सितम्बर 2015 में की गई।
इस स्टेडियम में विश्व कप टूर्नामेंट के चार मैच खेले जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath