शंघाई, 20 मार्च (आईएएनएस)। स्पेन के दिग्गज क्लब रियल मेड्रिड के पूर्व कोच बन्र्ड शुस्टर को चीन के फुटबाल क्लब डालियान यिफांग का कोच नियुक्त किया गया है।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, डालियान क्लब ने अपने कोच मा लिन को निष्कासित कर दिया है।
मा लिन के मार्गदर्शन में चीन सुपर लीग में डालियान क्लब ने अपने पहले तीन मैचों में असफलता हासिल की और इसी को देखते हुए उन्हें बर्खास्त कर बन्र्ड को नया कोच नियुक्त किया गया।
चीन सुपर लीग में डालियान क्लब सबसे पीछे है। ऐसे में उसने अपने कोच लिन को निष्कासित करने का फैसला लिया।
रियल के 58 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी और कोच बन्र्ड अब चीनी सुपर लीग में यूरोपीय प्रशिक्षकों की सूची में शामिल हो गए हैं।
डालियान ने इसके साथ ही दो नए खिलाड़ियों एटलेटिको डी मेड्रिड व बेल्जियम के यानिक कारास्को तथा अर्जेटीना के निकोल्स गेटान के साथ करार किया है।
dharmpath.com dharmpath