रूस की इमारत में गैस विस्फोट, 2 मरे

मास्को, 21 मार्च (आईएएनएस)। रूस के मरमान्स्क शहर में एक पांच मंजिला रिहायशी इमारत में हुए गैस विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

मास्को, 21 मार्च (आईएएनएस)। रूस के मरमान्स्क शहर में एक पांच मंजिला रिहायशी इमारत में हुए गैस विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ‘तास’ एजेंसी के हवाले से बताया कि विस्फोट के बाद छत का एक हिस्सा और एक दीवार ढह गई।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “मैं अपनी दुकान में था जब मैंने एक तेज आवाज सुनी, दीवारें हिलने लगीं। राहतकर्मी कुछ मिनटों में ही पहुंच गए।”

राहत कार्य में 390 से अधिक लोग लगे हुए हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493