मुंबई, 21 मार्च (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘ये प्यार नहीं तो क्या है’ में अनुष्का रेड्डी की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री पलक जैन ने बताया कि इस शो ने उन्हें भारतनाट्यम सीखने का अवसर दिया।
समृद्ध परिवार की अनुष्का सादा जीवन और उच्च विचारों वाली हैं। उनकी कला और संस्कृति में रुचि है और नृत्य की ओर झुकाव है।
पलक ने कहा, “मैं हमेशा से भरतनाट्यम सीखना चाहती थी, लेकिन पढ़ाई और अन्य कामों की वजह से इसके लिए समय नहीं मिल पाया। ‘ये प्यार नहीं तो क्या है’ की शुक्रगुजार हूं। मेरे किरदार की नृत्य में रुचि है। इसलिए , मैंने पेशेवर ट्यूटर से कुछ डांस स्टेप्स सीखे हैं।”
उन्होंने कहा, “मेरा लंबे समय से यह सपना था, जो आखिरकार पूरा हो गया। मुझे उम्मीद है कि मैं पेशेवर तौर पर भी भरतनाट्यम सीख पाऊंगी।”
‘ये प्यार नहीं तो क्या है’ का प्रसारण सोनी एंटरटेंमेंट टेलीविजन पर होता है।
dharmpath.com dharmpath