पेरू के निलंबित स्टार स्ट्राइकर फ्लामेंगो के साथ प्रशिक्षण में लौटे

रियो डी जनेरियो, 21 मार्च (आईएएनएस)। पेरू की राष्ट्रीय टीम के स्टार स्ट्राइकर पाओलो गुएरेरो ने अपने ब्राजीलियाई क्लब फ्लामेंगो के साथ प्रशिक्षण सत्र में वापसी कर ली है।

गुएरेरो पर फीफा द्वारा छह माह का डोपिंग प्रतिबंध लगाया गया था।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, गुएरेरो के प्रतिबंध को समाप्त होने में अब भी 45 दिन का समय शेष है। वह मई की शुरुआत से पहले कोई भी आधिकारिक मैच नहीं खेल सकते।

फीफा के नियमों के अनुसार खिलाड़ी प्रतिबंध की समाप्ति से पहले प्रशिक्षण सत्र में वापसी कर सकते हैं।

पिछले साल नवम्बर में 34 वर्षीय खिलाड़ी गुएरेरो पर कोकीन मेटाबोलाइट बेंजोलेकगोनाइन के इस्तेमाल के लिए एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था।

इस कारण वह विश्व कप में खेलने के लिए अयोग्य हो गए थे, लेकिन फीफा की अपील समिति ने इस प्रतिबंध को घटाकर छह माह का कर दिया था। इस प्रकार से अब गुएरेरो विश्व कप में अपनी टीम के साथ हिस्सा ले पाएंगे।

फ्लामेंगो ने इस प्रतिबंध के कारण गुएरेरो के करार को 2017 की समाप्ति कर निलंबित कर दिया था। हालांकि, अब यह उनके प्रशिक्षण में वापसी के साथ ही बहाल हो गया है।

पेरू की टीम को रूस में होने वाले विश्व कप के लिए ग्रुप-सी में फ्रांस, आस्ट्रेलिया और डेनमार्क के साथ शामिल किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493