शाहिद कपूर का प्रधानमंत्री मोदी के लिए विशेष संदेश

मुंबई, 21 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता शाहिद कपूर ने कहा है कि हर कोई भारत को साफ रखने की कोशिश कर रहा है और राजनेताओं को भी ऐसा करने की कोशिश करनी चाहिए।

यहां जारी एक बयान के मुताबिक, अभिनेता ने कलर्स इन्फिनिटी शो ‘बीएफएफस विद वोग’ में अपने विचार साझा किए।

जब शो की मेजबान नेहा धूपिया ने शाहिद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संदेश देने के लिए कहा, तो उन्होंने कहा, “हम सभी स्वच्छता के लिए काम कर रहे हैं, और हम वादा करते हैं कि हम ‘चीजों को यथासंभव स्वच्छ’ रखेंगे।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि राजनीतिज्ञों को भी ऐसा करना चाहिए।”

फिल्मों की बात करें, तो वह ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ के साथ व्यस्त हैं। यह फिल्म बिजली मुद्दों का सामना कर रहे लोगों पर आधारित सामाजिक फिल्म है। इसमें श्रद्धा कपूर और यामी गौतम भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493