डॉमिनोज की नई पेशकश 99 रुपये में दो रेगुलर पिज्जा

नोएडा, 21 मार्च (आईएएनएस)। डॉमिनोज पिज्जा इंडिया ने रेगुलर साइज के पिज्जा की अपनी रेंज पर एवरीडे वैल्यू प्राइस के लॉन्च की घोषणा की है। एवरीडे वैल्यू प्राइस में ग्राहक 99 रुपये की आकर्षक कीमत में दो रेगुलर पिज्जा खरीद सकेंगे।

यह पेशकश पिछले साल मीडियम साइज के पिज्जा पर शुरू किए गए एवरीडे वैल्यू प्लेटफॉर्म के बाद लाई गई है, जोकि 3-4 लोगों के बड़े ग्रुप साइज के लिए लक्षित थी।

इस लॉन्च की घोषणा करते हुए जुबिलेंट फूडवर्क्‍स के सीईओ प्रतीक पोटा ने कहा, “पिछले साल की एवरीडे वैल्यू प्राइसिंग की सफलता के बाद, हम अब एवरीडे वैल्यू प्लेटफॉर्म को रेगुलर साइज वाले पिज्जा तक बढ़ा रहे हैं। दो रेगुलेर साइज के पिज्जा के लिए 99 रुपये के एवरीडे वैल्यू प्राइस से हमें छोटे ग्रुप की आवश्यकताओं पर लक्ष्य साधने में मदद मिलेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493