‘रेस-3’ के पोस्टर में डेजी शाह का हॉट अवतार

मुंबई, 22 मार्च (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान ने ‘रेस-3’ में डेजी शाह के किरदार को पेश किया। वह इससे पहले फिल्म में सिकंदर के रूप में अपना परिचय दे चुके हैं।

उन्होंने इसके बाद जैकलीन फर्नांडिस को जेसिका के रूप में और बॉबी देओल को यश के किरदार में देश की जनता के सामने पेश किया था।

सलमान ने वादा किया था कि वह इस सप्ताह एक-एक कर ‘रेस-3’ परिवार के सदस्यों से जनता को रूबरू करवाएंगे और वादे के अनुसार सलमान ने आज सोशल मीडिया पर डेजी शाह के किरदार संजना को जनता के सामने पेश किया।

सलमान ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “सिजलिंग संजना धमाका करने का इंतजार कर रही है।”

फिलहाल फिल्म की अबू धाबी में एक्शन दृश्यों की शूटिंग चल रही है, जहां फिल्म के सभी कलाकार अपने किरदार की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

फिल्म ‘रेस-3’ में सलमान खान, जैकलिन फर्नांडिज, अनिल कपूर, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम जैसे कलाकार हैं।

रेमो डिसूजा निर्देशित ‘रेस-3’ 2018 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493