ब्रांडबी (डेनमार्क), 23 मार्च (आईएएनएस)। डेनमार्क ने विश्व कप टूर्नामेंट से पहले खेले गए एक दोस्ताना मैच में पनामा को 1-0 से मात दी।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, पनामा पांचवीं बार विश्व कप में हिस्सा ले रहा है।
ब्रांडबी स्टेडियम में गुरुवार रात खेले गए इस दोस्ताना मैच में दोनों टीमें पहले हाफ में गोल नहीं कर सकीं।
इसके बाद, दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच काफी संघर्ष देखा गया। 69वें मिनट में पिओने सिस्तो की ओर से किए गए गोल के दम पर डेनमार्क ने अपना खाता खोला।
डेनमार्क ने अपने अच्छे डिफेंस के दम पर पनामा को गोल करने का मौका नहीं दिया और इस प्रकार से मैच में 1-0 से जीत हासिल की।
dharmpath.com dharmpath