लंदन, 23 मार्च (आईएएनएस)। स्वीडन के स्ट्राइकर ज्लातान इब्राहिमोविक ने अपने क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ करार खत्म कर दिया है।
इब्राहिमोविक के अमेरिका जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं, जिसमें वह मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) में खेल सकते हैं।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, युनाइटेड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान में कहा, “क्लब में सभी इब्राहिमोविक को उनके योगदान के लिए शुक्रिया अदा करना चाहता है और साथ ही भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी देता है।”
इब्राहिमोविक 2016 में पेरिस सेंट जर्मेन से युनाइटेड क्लब में शामिल हुए थे। उन्होंने ईपीएल के पूर्व चैम्पियन के साथ ईएफएल कप और यूरोपा लीग जीती।
युनाइटेड के साथ इस दौरान खेले गए 53 मैचों में इब्राहिमोविक ने 29 गोल दागे।
मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, इब्राहिमोविक का नाम एमएलएस के लॉस एंजेलिस गेलेक्सी क्लब से जोड़ा जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath