अर्जेटीना के फ्यूनस मोरी कराएंग पैर की सर्जरी

मोंटेरे (मैक्सिको), 23 मार्च (आईएएनएस)। मैक्सिको के फुटबाल क्लब सी.एफ. मोंटेरे के लिए खेलने वाले अर्जेटीना के स्ट्राइकर रोजेलियो फ्यूनस मोरी अपने दाहिने पैर का ऑपरेशन कराएंगे और छह सप्ताह के लिए आराम करेंगे।

क्लब ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है।

फ्यूनस मोरी ने तकलीफ में रहते हुए हाल के मैच खेले थे। पिछले सोमवार को वह बार्सिलोना गए जहां उनका मेडिकल परीक्षण हुआ।

27 साल के मोरी और कोलंबिया के उनके साथी अविलेस हर्टाडो और डोरलान पाबोन टीम के अटैक की मजबूत कड़ी हैं। उनकी गैरमौजूदगी क्लब को महंगी पड़ सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493